ताम्रध्वज साहू ने पार्टी के सभी समथकों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

सरायपाली। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करने के लिए सरायपाली पहुंचे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी की सेवा में जीत तोड़ मेहनत की। उन्होंने सरायपाली क्षेत्र में कांग्रेस को मिले अपार समर्थन और स्नेह के लिए आम जनता का भी आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता रात दिन जुटे रहे भले ही परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए लेकिन सबकी एकजुटता से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिली।


Post a Comment

0 Comments