भटगांव में दशहरा उत्सव आज, शाम 6 बजे होगा रावण दहन

भटगांव। भटगांव जन कल्याण समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव 13 अक्टूबर को दशहरा मैदान में मनाया जाएगा। शाम को छः बजे रावण दहन होगा।

रावण दहन के बाद रात्रि में आल इण्डिया ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे कुल 20 से 22 टीम आ रही है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा (झरसुगड़ा, बालंगीर), महाराष्ट्र (मुबाई) रायगढ़ , महासमुंद धमतरी, दुर्ग, भिलाई , राजनंदगाव आदि शहरों से डांसर भाग ले रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, विशिष्ट अतिथि व्यापारी संघ भटगांव के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, नगर पंचायत भटगांव के समस्त पार्षद तथा नागरिक उपस्थित रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments