बालोद। इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बुधवार को जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा में स्थित वेयर हाउस गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान संग्रहण केन्द्रों से वेयर हाउस गोदाम में जमा किए जा रहे धान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वेयर हाउस गोदाम के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जरूरी व्यवस्था सुुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
0 Comments