मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, घंटो तक चला ड्रामा


कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई। युवक काफी ऊंचाई पर खड़े होकर कुछ देर तक हंगामा करता रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए।
जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरा मामला ग्राम दशरंगपुर का है। टावर पर चढ़े मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर जबरदस्ती मारपीट की थी। इस मामले में मनीष के दो अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।