रायपुर में नि:शुल्क बॉडी फिटनेस जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित, 40 लोगों ने उठाया लाभ

रायपुर। शहर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूरज सिन्हा एवं खुशबू सिन्हा के निवास पर नि:शुल्क बॉडी फिटनेस चेकअप एवं हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 30 से 40 लोगों ने भाग लेकर नि:शुल्क बॉडी फिटनेस जांच, हेल्थ काउंसलिंग और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में सुपर वेलनेस कोच गणेश साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संतुलित पोषण, नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और स्वस्थ दैनिक आदतों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए केवल उपचार ही नहीं, बल्कि सही खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और समय पर स्वास्थ्य जांच भी उतनी ही आवश्यक है।


शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता बताई।


आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।