सुकमा। जिले के मूलेर गांव के इत्तपारा में नाले में डूबने से 6 वर्षीय बच्चा की मौत हो गई, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार काे कुछ बच्चे नाले की ओर गए थे। इसी दौरान एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे के वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की ग्रामीणों ने नाले और आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की। इसके बाद नाले से बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।