23 जून से बच्चों को मिलेंगी नई पुस्तजके, निगम ने जारी किया पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद 16 जून से शुरू हो रहे नए स्कूली शिक्षा सत्र से तीन दिन पहले आखिरकार पाठ्यपुस्तक निगम ने निजी स्कूलों को किताबें बांटने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा 1 से 10 वीं तक ङ्क्षहदी और अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए 23 जून से 13 जुलाई तक का शेड्यूल बनाया गया है। इस अवधि में राज्य के 7890 निजी स्कूलों को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
निगम के 12 स्थाई और अस्थाई डिपो से किताबों का वितरण किया जाएगा। रायपुर के चार ब्लॉक के 947 स्कूलों में 25 जून से 12 जुलाई तक किताबें वितरित की जाएंगी। राज्य के प्राइवेट स्कूलों में लगभग 55 लाख किताबें वितरित की जानी हैं।
रायपुर बुक डिपो से रायपुर और बलौदाबाजार जिले के स्कूलों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसमें रायपुर के चार ब्लॉक में 25 जून से 12 जुलाई तक 947 स्कूलों को किताबें दी जाएंगी। रायपुर डिपो से दोनों जिलों के 1201 स्कूलों को किताबें दी जानी है। साथ ही रायपुर सेजेस सरोना से धमतरी और बेमेतरा जिले के 417 और लालपुर से महासमुंद और गरियाबंद के 356 स्कूलों को किताबों का वितरण किया जाएगा। रायपुर सेजेस सरोना में 25 जुलाई से 4 जुलाई तक और रायपुर लालपुर अस्थायी डिपो में 25 जून से 4 जुलाई तक किताबें दी जाएंगी। इनमें दो-दो दिनों का एक्स्ट्रा समय भी दिया गया है।