रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

रायपुर, 28 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।

रक्षाबंधन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।